राजनांदगांव। शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ग्राम में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत दीवार लेखन, नशा मुक्ति शपथ, जागरूकता रैली एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रवि सिन्हा ने कहा कि "नशा युवा शक्ति और समाज के विकास का सबसे बड़ा बाधक है। सभी को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक होकर आगे आना चाहिए।" कार्यक्रम में सरपंच यतीश सिन्हा, उपसरपंच भारत लाल साहू, पंचगण, जनप्रतिनिधि, महिला समूह, मितानिन, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस.आर. कन्नौजे एवं स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।